उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून


देहरादून

उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी आदेश संख्या- 869-XXX-1-2026 के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से जारी हुआ है।
मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह (आईएएस-2019) को अपर सचिव-पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के सीडीओ दीपक सैनी (आईएएस-2020) को सीडीओ देहरादून बनाया गया है। पिथौरागढ़ में अब प्रदीप कुमार (आईएएस-2021) सीडीओ होंगे, जो अब तक अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय में थे।
बाध्यप्रतीक्षा में चल रही अनामिका (आईएएस-2021) को सीडीओ अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। रुड़की के संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ (आईएएस-2022) को सीडीओ चमोली और देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद (आईएएस-2022) को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर आशिमा गोयल (आईएएस-2022) को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है। हल्द्वानी के नगर आयुक्त परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर भेजा गया है। काशीपुर के नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।

रुड़की के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अपर जिलाधिकारी देहरादून स्मृता परमार को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी (पीसीएस) सीडीओ चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून बने
रामजी शरण शर्मा (पीसीएस) सीडीओ अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए)
जय भारत सिंह (पीसीएस) सीडीओ उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय
जीवन सिंह नगन्याल (पीसीएस) अपर आयुक्त कुमाऊं से आयुक्त, गन्ना-चीनी काशीपुर
त्रिलोक सिंह मतोलिया (पीसीएस) को उनकी जगह अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल बनाया गया
श्याम सिंह राणा को एडीएम रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून
नूपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर
कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ऊधमसिंह नगर
निर्मला बिष्ट को उप निदेशक-मंडी परिषद रुद्रपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर
जितेन्द्र कुमार को एडीएम हरिद्वार से एडीएम देहरादून बनाया गया, उन्हें विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी / CALA का भी प्रभार दिया गया
पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम ऊधमसिंह नगर से उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार
शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएंगे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *