ग्यारहमुखी हनुमान जी कल्याण विकास समिति जामुनवाला द्वारा भव्य मेले और रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून
दशहरा के पर्व पर आज ग्यारहमुखी हनुमान जी कल्याण विकास समिति जामुनवाला के द्वारा एक भव्य मेले और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया मेले मे अनेकों क्षेत्र के लोग आये मेले में हर तरह की दुकान जैसे खानपान से लेकर अन्य रोजमर्रा के सामान की दुकाने लगी सबसे आकर्षण का केंद्र रावण रहा। मेले में कबीना मंत्री खजान दास उत्तराखंड शामिल हुए और क्षेत्र प्राकृतिक छटा से प्रभावित हुए। विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, आर्येन्द्र शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल नज़रबट्टू की टीम ने भी शिरकत की। मेला सुबह दस बजे से रात तक है रावण दहन शाम सात किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुंवर, किसन सिंह, राकेश लामा, भूपेन्द्र सिंह, ऋषि सेठी, उत्तम सिंह, कालू चंद, भोपाल सिंह, हिमांसू, आकाश गुप्ता, शुभम, समीर अनूप रोहित गुलाब बीबेंद्र नवीन राजेंद्र रावत भगवान सिंह मनोज मिथलेश उमा शंकर विजय सोनू सन्दीप धीरज रोहित आदि सदस्यों ने मेले की सफल वयवस्था संचालित की।

