अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा, यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य मार्गो, फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर अव्यवस्था फैलाने तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले रेहड़ी/ठेली संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 60 रेहड़ी/ठेली संचालकों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 15000/- रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति करते हुए पैये जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
