एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ती भारी, जानलेवा हमले के आरोपी 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ती भारी, जानलेवा हमले के आरोपी 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वादी जितेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी सिल्वर सिटी बालावाली रोड, लक्सर द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर तहरीर दी गई कि दिनांक 21/08/2026 की रात्रि करीब 01:30 बजे टर्नर रोड स्थित अर्थव विला C-5 पर चैतन्य राज शेखर, उदित, शिवांश अग्रवाल व उसके 6-7 अज्ञात साथियों द्वारा वादी के पुत्र शिवा तथा उसके दोस्तों (रुद्र प्रताप व पुष्कर) के साथ मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमे उनके पुत्र व उसके साथियों को काफी गंभीर चोटें आईं। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आज दिनाँक 21/08/2026 को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-*

1- चैतन्य राज शेखर पुत्र योगेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गोयला, पो0 बुढाना, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र- 20 वर्ष
2- उदित पुत्र पंकज, निवासी ए-47 गायत्री पुरम, थाना पल्लापुरम, मेरठ, उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष
3- शिवांश अग्रवाल पुत्र द्रोणेश कुमार अग्रवाल, निवासी शिवपुरी, लक्सर हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष
4- रोहित पुत्र प्रवेश कुमार, निवासी शिवपुरी, लक्सर, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 तनुजा शर्मा
2- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
3- हे0का0 भूपेंद्र कुमार
4- हे0का0 राजीव कुमार

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *