कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया

देहरादून

आपदा की कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्योति कोटिया ने गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव में आपदा के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।
मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई के तहत गढ़ी कैंट निवासी संतोष पत्नी बृजमोहन एवं बिष्ट गांव निवासी चम्मो देवी पत्नी खजान सिंह को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) ज्योति कोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सहायता राशि मिलने पर प्रभावित परिवारों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की ओर से मिली सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मनोज क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मेघा भट्ट, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *