विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित

विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित

देहरादून

दिनांक 13/02/2026 को डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में विक्रम शर्मा की हत्या में फरार चल रहे 05 अभियुक्तों पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा 02-02 लाख रू0 का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0 – 30/26, धारा- 103 (1), 238, 61(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा पूर्व में 01 लाख के ईनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनसे पूछताछ व विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में वांछित चल रहे पांचो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे।

*विवरण वांछित/ईनामी अभियुक्त:-*

1- आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण कुमार प्रसाद निवासी: बजरंग टेकरी, बागबेडा, जमशेदपुर, जुगलसाई, जिला: सिंहभूमि, झारखण्ड

2- जितेन्द्र कुमार साहू, पुत्र मुन्ना साहू, निवासी: उलिडीह टांक रोड, ग्रा0 व पो0 मांगो जिला पूर्वी सिंहभूमि, झारखण्ड

3- अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा निवासी: थाना रोड टंगरा टोली लोहरदंगा, झारखण्ड

4- आशुतोष कुमार सिंह, पुत्र उपेन्द्र कुमार सिंह निवासी मकान नम्बर: 65 आ0पी0 पटेल स्कूल रोड जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड

5- विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी- गाराबासा बागबेडा, जमशेदपुर, जिला सिंह भूम, झारखण्ड

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *