केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान

 

उत्तरकाशी

केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस एवं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के जवानों द्वारा दुर्गम एवं अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की एडवांस टीम द्वारा अभियान को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल की ओर सर्चिंग की जा रही है। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट एवं कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त सर्चिंग के दौरान एक बैग भी प्राप्त हुआ है। हालांकि, अभी तक लापता ट्रैकर्स का कोई पता नहीं चल पाया है।

घटनास्थल पर मौजूद SDRF टीम प्रभारी द्वारा सैटेलाइट फोन के माध्यम से दी गई सूचना के अनुसार क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है तथा प्रतिकूल मौसम एवं अत्यधिक ऊंचाई के कारण सर्च अभियान में चुनौतियां बनी हुई हैं। परिस्थितियों को देखते हुए टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर लिया गया है तथा रात्रि विश्राम वहीं किया जाएगा।

मौसम एवं परिस्थितियां अनुकूल होने पर टीम द्वारा पुनः सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। SDRF द्वारा NIM के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *