बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिफ्त अभियुक्तों एवं क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26/10/2026 को थाना वसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार, हरबंसवाला, भट्टा कॉलोनी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा 176 से अधिक किराएदारों/ बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही इस दौरान अपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तों को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिफ्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 17 भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 01लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना किया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा 81 पुलिस एक्ट में 06 व्यक्तियों का चालान कर ₹2000 का जुर्माना किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर समस्त थाना क्षेत्र में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *