अग्निशमन अधिकारी देहरादून ने फायर स्टेशन ऋषिकेश का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, फायर स्टेशन में संचालित विभिन्न मदों, उपकरणों एवं संसाधनों की गहन समीक्षा की

अग्निशमन अधिकारी देहरादून ने फायर स्टेशन ऋषिकेश का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, फायर स्टेशन में संचालित विभिन्न मदों, उपकरणों एवं संसाधनों की गहन समीक्षा की

देहरादून

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून  द्वारा फायर स्टेशन ऋषिकेश का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम निरीक्षण के दौरान समस्त कर्मचारियों द्वारा परेड का संचालन कराया गया तथा फायर स्टेशन में संचालित विभिन्न मदों, उपकरणों एवं संसाधनों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों, संचार प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की गई। महोदय द्वारा उपकरणों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेखों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।
फायर स्टेशन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कर्मचारियों की तत्परता को देखते हुए कर्मचारियों द्वारा ब्रीदिंग ऑपरेटर प्रॉक्सिमिटी सूट को पहनने का अभ्यास कराया तथा आपदा उपकरणों को बारी बारी से स्टार्ट कराया
फायर कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा एवं अग्निकांड जैसी विषम परिस्थितियों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संसाधनों को पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में बनाए रखना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान
अग्निशमन अधिकारी  सुनील दत्त तिवारी व फायर स्टेशन स्टाफ उपस्थित रहे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *