पटेलनगर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटेलनगर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 20/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*

1- मौ0 फरमान पुत्र हाजी इकबाल निवासी विद्याविहार, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष,
2- अनस पुत्र हाजी इकबाल निवासी विद्याविहार फेस-03, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष ,
3- प्रवेश आलम पुत्र बून्दू अहमद निवासी कुसुम विहार सिघल मंडी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 35 वर्ष

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *