विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही

देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक को 04/10/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बरोटीवाला में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, मजदूरों आदि के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए कुल 110000/ रूपये का जुर्माना किया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 06 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 3000/- ₹ का नगद जुर्माना वसूला गया।
