कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद

कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद

देहरादून

दिनांक: 18-09-2026 को वादी  नरेंद्र पी0 गुप्ता पुत्र  ओ0पी0 गुप्ता निवासी 26 नेशविला रोड, कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से लाखों रू0 मूल्य की ज्वैलरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 347/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*अनावरण हेतु की गई कार्यवाही :-*

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक: 24/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृष्णा लॉज के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विजय को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 10 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी बरामद हुई।

*पूछताछ का विवरण:*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया कि उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व ही वादी के मकान मालिक के घर पुताई का काम किया था, इस दौरान उसे जानकारी हो गयी थी कि वादी के घर कीमती आभूषण रखे हुए हैं। अभियुक्त दिल का मरीज है तथा उसके हार्ट का आपरेशन होना था, जिसके लिए अभियुक्त को पैसों की आवश्यकता थी।

अपने पैसों के इंतजाम के लिए अभियुक्त ने उक्त घर से ज्वैलरी चोरी की योजना बनाई तथा मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त द्वारा घटना मे प्राप्त ज्वैलरी में से कुछ ज्वैलरी को अपने एक रिश्तेदार को 3 लाख रूपये में बेच दिया था, जिनमे से 2 लाख, 70 हजार रूपये उसने अपने बैंक खाते में डाल दिए थे। अभियुक्त के बैंक खाते को फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त के सहयोगियों की गिरफ्तारी व घटना में चोरी की गयी शेष ज्वैलरी की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

विजय पुत्र किशनलाल निवासी चुक्खुवाला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

*विवरण बरामदगी :-*

1- 01 हार पीली धातु का
2- 01डायमंड हार मय पेंडेंट पीली धातु का
3- 01 कड़ा डायमंड जड़ित पीली धातु का
4- 02 अंगूठी पीली धातु की
5- 03 इयर रिंग डायमंड जड़ित पीली धातु की

*(बरामद ज्वैलरी का अनुमानित मूल्य 10 लाख रू0 )*

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर
2- उ0नि0 संदीप कुमार
3- कां0 संतोष पंवार
4- कां0 नरेन्द्र रावत
5- कां0 लोकेन्द्र उनियाल
6- कां0 धीरेन्द्र पतियाल
7- कां0 सौरभ, एसओजी देहरादून

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *