दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान के निर्देश दिए गए है।

निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा दिनांक 21/09/2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान कैनाल रोड त्यागी फार्म हाउस के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राज वर्मा पुत्र श्री नरेश को एक अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 292/26, धारा -3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि अपने दोस्तों पर रौब झाड़ने तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त देशी तमंचा अपने पास रखा था।

*नाम पता अभियुक्तः-*

राज वर्मा पुत्र नरेश वर्मा निवासी दुर्गा माता मंदिर, पुरानी कालसी, थाना कालसी, जिला देहरादून, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी :-*

01 देशी तमंचा

*पुलिस टीमः-*

1- कानि0 पवन विष्ट
2- कानि0 सुरेन्द्र

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *