महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 12/09/2026 को पटेल नगर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपने पति के द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने तथा उसे तीन तलाक देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 629/26 धारा- 115(2)/85 BNS तथा 3/4 मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पटेलनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त फरमान को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

फरमान पुत्र जबर निवासी इस्लामपुर साहनी थाना किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *