रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
देहरादून
वादिनी श्रीमती शिल्पा पत्नी अमित प्रकाश निवासी गंगोत्री विहार कैनाल रोड रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 345/2026 धारा-305(a)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी- पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 06/09/2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा पेरिस बिहार सहस्त्रधारा रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 1- करण कनौजिया पुत्र स्व0 विनोद कनौजिया 2- उदय जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल को लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा उक्त ज्वेलरी को अलग-अलग घटनाओं में चोरी करना बताया गया।
*पूछताछ का विवरण*
अभियुक्तो द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बरामद ज्वेलरी में से कुछ ज्वेलरी को उनके द्वारा गुजरोवाली अभिनंदन वेडिंग पॉइंट के पास स्थित एक बंद मकान से चोरी करना बताया गया, जिसमें से अधिकांश ज्वेलरी को उनके द्वारा पूर्व में बेच देने तथा उससे प्राप्त धनराशि को अपने नशे की लत व अन्य शौकों को पूरा करने में खर्च कर देने की जानकारी दी गई।
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा कुछ अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- करण कनौजिया पुत्र स्व0 विनोद कनौजिया निवासी लेन नं0- 18 सरस्वती पुरम निकट राजकीय इंटर कॉलेज नथुवावाला, बालावाला, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
2- उदय जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी बापू नगर फेज 2, दून विहार, राजपुर रोड, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
*बरामदगी :-*
अलग अलग घटनाओ में चोरी की गई ज्वेलरी व अन्य सामान *(अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- अ०उ०नि० ए०के० बलूनी
3- हे०का० दीप प्रकाश
4- हे०का० प्रेम पवार
5- का० मुकेश कंडारी
6- का० मनोज
7- का० नरेंद्र भंडारी
8- का० दीपक
9- हे०का० किरण कुमार (एसओजी)
