कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित

देहरादून

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन के द्धितीय दिवस का शुभारम्भ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। काबीना मंत्री ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

अपने सम्बोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आंदोलन के दौर को याद करते हुये उत्तर प्रदेश की पुलिस की जेल यातना के किस्से सुनायें। मंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को हल करने के लिए जल्द सरकार से निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रदेश के मूल विषयों को लेकर पक्ष विपक्ष को एक मत होना ही होगा और अपने पहाड़ पर सेवा निभानी होंगी।

इस अवसर पर जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल, जयदीप सकलानी, राम लाल खंडूरी, पृथ्वी सिंह नेगी, भानु रावत, सुरेश नेगी, संजय पुंडीर, धर्मपाल सिंह रावत, ध्यानपाल बिष्ट, उमादत्त जुगरान, सुलोचना भट्ट, पुष्पलाता सलमाना, द्वारिका बिष्ट, अरुणा थपलियाल, विजय लक्ष्मी गुसांईं, सुरेन्द्र अग्रवाल, समर भण्डारी, प्रभात ध्यानी, मुन्ना सिंह चौहान, सौरभ थपलियाल ,मोहम्मद शाहिद, रघुवीर सिंह तोमर, राजेश पांथरी, सुदेश सिंह, सुशील चमोली, मनोज नौटियाल, मोहन थापा, मनोज जायड़ा, ओम प्रकास सत्ती आदि उपस्थित रहे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *