लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार

लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार

देहरादून

1- दिनांक: 13-03-2026 को वादी अनिल कुमार निवासी रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त आदर्श वीर धवन द्वारा वादी व वादी के साथियों के वाहनों को किराए पर मांग कर ले गया, जिसके द्वारा उन्हें उक्त वाहनों को आगे किराए पर लगाने का भरोसा दिलाया गया तथा वादी व वादी के साथियों को विश्वास में लेते हुए उनसे करीब 45 लाख रुपए ले लिए, काफी समय बीत जाने के पश्चात भी अभियुक्त द्वारा ना तो वादी व वादी के साथियों के वाहनो को लौटाया गया और ना ही उनके पैसे वापस किये गए। अपने पैसे तथा वाहनों को वापस मागने पर अभियुक्त द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 50/2026 धारा 316(2)/351(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- दिनांक 16-07-26 को वादी देवकुश, यातायात पुलिस कार्यालय देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई की अभियुक्त आदर्श वीर धवन द्वारा अपनी क्रेटा गाड़ी वादी को बेची थी, जिसके एवज में वादी द्वारा 9,50,000 रुपए अभियुक्त को दिए गए, किंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी अभियुक्त द्वारा न ही उक्त वाहन को वादी के नाम रजिस्टर नहीं कराया गया और ना ही उसके पैसे लौटाए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 158/ 26 धारा 316(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त दोनों घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जालसाज़ी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसके विरुद्ध मा0 न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किये गये।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के जरिए जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/08/26 को उक्त अभियोगों में वांछित अभियुक्त आदर्श वीर धवन को सीएससी सेंटर लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

आदर्श वीर धवन पुत्र जुगल किशोर धवन निवासी नई बस्ती, विवेक विहार, राजपुर, उम्र 40 वर्ष।

*पुलिस टीम*

1- उ०नि० अनित कुमार
2- का० मोहित
3- का० अमित
4- हे०का० किरन कुमार *(एसओजी नगर)*

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *