राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान

देहरादून

राष्ट्रीय वीआईपी प्रेस क्लब उत्तराखंड द्वारा देहरादून स्थित टाउन हॉल में भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक सेवा, पत्रकारिता तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज को नई दिशा प्रदान की है।
इसी क्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत विशाल त्यागी को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर विशाल त्यागी ने इसे अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के समर्थन का परिणाम बताया।
समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
यह सम्मान विशाल त्यागी के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के लिए भी सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *