खोए हुए मोबाइल वापस लौटाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरे पर खुशियां, C.E.I.R. पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 25 मोबाईल फोन को पुलिस द्वारा बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द

खोए हुए मोबाइल वापस लौटाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरे पर खुशियां, C.E.I.R. पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 25 मोबाईल फोन को पुलिस द्वारा बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मोबाइल फोन के खोने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें यथाशीघ्र C,E.I.R पोर्टल की सहायता से ढूंढ कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर दर्ज मोबाईल फोनों की गुमशुद्गी से सम्बन्धित 25 मोबाईल फोनो को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा C,E.I.R पोर्टल के माध्यम से बरामद कर आज दिनांक : 25-05-26 को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

अपने खोए हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।

*बरामदगी :* विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 25 मोबाइल फोन

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई, कोतवाली पटेलनगर
2-म0का0 सविता गोस्वामी

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *