आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना

आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना

देहरादून

मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ. नीलेश आनन्द भरणे के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम में आर.बी. चमोला, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ. के नेतृत्व में एसटीएफ. द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलास व मानव स्त्रोतो से प्राप्त सूचनाओं को विकसित किया जा रहा था, जिसके अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, इस क्रम में दिनांकः 09-10.04.2026 की देर रात्री राज्य एसटीएफ टीम द्वारा जनपद देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 संदिग्ध व्यक्ति विक्रान्त कश्यप पुत्र विरेन्द्र कश्यप निवासी- झाझरा प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष को 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 07 जिन्दा कारतूस एवं 01 स्प्रै पेन्ट की कैन के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इन्स्टाग्राम व व्हटसअप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आंतकी शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा के लगातार सम्पर्क में था। गिरप्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य एस.टी.एफ. द्वारा पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, जिसके अन्तर्गत भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता, अखण्डता में खतरा डालने के लिये पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों द्वारा भारतीय युवको को इन्स्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फोलोवर्स बनाकर नौजवान लड़को को उनसे स्लीपर सैल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने का काम किया जाने सम्बन्धी इनपुट विकसित प्राप्त हुए थे।
एस0टी0एफ0 द्वारा अपने गोपनीय सूत्रों व टैक्निकल सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की तो ज्ञात हुआ है कि विक्रान्त नाम का एक लड़का जो झाझरा क्षेत्र, प्रेमनगर, दहरादून का रहने वाला है तथा वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकवादी / आईएसआई एजेन्ट शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा के सम्पर्क में हैं जो सोशल मीडिया एप के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था, उसकी हत्या से वह नाराज था तथा उसकी हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था, इसी बीच इन्स्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालो से बदला लेने के सम्बन्ध में रील व पोस्टे डाली थी जिससे यह प्रभावित हो गया । शहजाद भट्टी के इन्स्टाग्राम अकाउण्ट को फॉलो करना शुरू कर दिया, कुछ दिन बाद व्हटसअप व इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से इसके सम्पर्क में आ गया। शहजाद भट्टी द्वारा इसे कुछ टास्क दिये गये जिसमें देहरादून व आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की विडियों बनाकर भेजने हेतु कहा गया । इसके बाद इसको टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन/संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियों व फुटेज बनाकर भेजने के लिए कहा गया था और बताया था कि ये जगह तुम्हे बम से उडानी है। तुझे बम, हथियार व पैसे गुर्जर नाम का आदमी देगा। इसके बाद मुझे शहजाद भट्टी द्वारा टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन/संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘‘तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान‘‘ TTH लिखने को कहा गया जिससे हमारे संगठन TTH नाम हो और लोगो में दहशत फैले। जिसकी विडियो बनाकर भेजने के लिये कहा गया जिस पर इसके द्वारा सुभारती हास्पिटल के पास गली में सेलाकुई में एक फैक्ट्री के दीवार पर व अडवानी पुल के पास और बालाजी मन्दिर झाझरा के पास अलग अलग जगह पर स्प्रे पेन्ट की केन से TTH लिख कर विडियो बनाकर भेजी गयी थी। साथ ही पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन व वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी गयी थी। इसके अतिरिक्त पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया गया था।
सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सैटिल करने तथा अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था ।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2024 व 2025 में नाभा पंजाब में रहा है, जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था।
गिरप्तार अभियुक्त जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था उससे बरामद मोबाईल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाश में आयी जिन पर विभिन्न एजेन्सियों के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी*
विक्रान्त कश्यप पुत्र विरेन्द्र कश्यप निवासी हाल- झाझरा प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष

*बरामदगी*
1. 01 पिस्टल .32 बोर
2. 07 जिन्दा कारतूस
3. 01 स्प्रे पेन्ट कैन
4. 01 मोबाईल फोन

*एसटीएफ. टीम*
1. निरीक्षक अबुल कलाम 2. निरीक्षक, एन.के. भट्ट
3. निरीक्षक, यादविन्दर बाजवा 4. उ.नि. विद्यादत्त जोशी
5. हे.का. संजय 6. हे.का. देवेन्द्र मंमगाई
7. हे.का. महेन्द्र सिंह 8. हे.का. वृजेन्द्र चौहान
9. हे.का. अर्जुन सिंह 10. कान्स. मोहन असवाल
11. कान्स. कादर
12. कान्स. अनिल
*थाना प्रेमनगर पुलिस टीम*
1. उ.नि. अमित शर्मा 2. हे.का. नरेन्द्र कुमार

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *